हिन्दू धर्म में 12 संक्रांतियों में मकर संक्रांति को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। भारतीय संस्कृति में इस दिन का बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन ग्रहों के राजा उत्तरायण होकर अपनी मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसके साथ ही तमाम शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। वहीं कुछ कार्य किए जाने से वर्जित भी हो जाते हैं। इस दिन को उत्तरायण भी कहते हैं क्यूंकि इस दिन सूर्य उत्तर दिशा की तरफ जाते हैं। इस दिन दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है इस दिन क्या करने से भगवान खुश होंगे और क्या नहीं करना चाहिए। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के मकर संक्रांति के दिन क्या करें और क्या न करें। मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। दरअसल, सूर्य 14 जनवरी शनिवार की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी रविवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात के समय स्नान दान नहीं किया जा सकता। क्योंकि, मकर संक्रांति पर सूर्य देव की उपासना की जाती है। मकर संक्रांति के दिन दान और स्नान के अलावा कुछ ऐसा काम भी जिन्हें करने के लिए मना किया गया है। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर क्या करें क्या न करें।
क्या करें :
इस दिन सूर्य को अर्ध्य जरूर दें। मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव को समर्पित माना गया है। सूर्य देव को जल में कुमकुम व काले तिल डालकर अर्ध्य दें। इस दिन जरुरतमंदो को दान देना चाहिए। इसके लिए काले तिल , गुड़ , घी , खिचड़ी का दान दे सकतें हैं। पवित्र नदी में स्नान करें और अपने पितरों के नाम से तर्पण करें। मकर संक्रांति पर सूर्य देव की उपासना करने का बहुत महत्व है। इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा करना चाहिए। सुबह स्नान और पूजा पाठ के बाद जल में कुककुम और काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्यदें। ऐसा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
मकर संक्रांति पर दान करने से मिलेगा फल
मकर संक्रांति के पर्व पर दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन आप जो दान करते हैं उसका दोगुना फल आपको मिलता है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग का दरवाजे खुलते हैं ऐसे में इस दिन किया गया दान सीधे भगवान को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन गरीबों और ब्राह्मणों को दान करना चाहिए। साथ ही ब्राह्मण को अपने घर बुलाकर खिचड़ी और तिल भोजन देना चाहिए। इसके बाद दान में उन्हें चावल, काली दाल, गुड, काले तिल और नमक जरुर दान में दें।
क्या न करें :
मकर संक्रांति पर तामसिक भोजन का सेवन न करें। किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन आपके घर जो व्यक्ति भी आए उसे खाली हाथ न जानें दे। साथ ही अगर आपके घर कोई भिखारी या बुजुर्ग व्यक्ति आए तो उसका अपमान भी न करें। उसे कुछ न कुछ दान में जरुर दें। मकर संक्रांति के मौके पर बिना स्नान पूजा के भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए। मकर संक्रांति के मौके पर सबसे पहले तिल और गुड़ खाएं फिर कोई अन्य अन्न ग्रहण करें। माता-पिता और गुरुजनों से आशीर्वाद लेना न भूलें।