Ghaziabad

महापर्व छठ पर आकाश से हुई पुष्पों की वर्षा!

पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह की पुत्री मृणालिनी सिंह के द्वारा गाजियाबाद में अनेकों छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से की गयी पुष्प वर्षा

गाजियाबाद: महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर हर वर्ष गाजियाबाद के लोकप्रिय नेता, पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह के द्वारा छठ पूजा में शामिल भक्तों का उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उन पर पुष्प वर्षा पिछले कई वर्षों से की जाती रही है। इसी क्रम में इस वर्ष जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह की सुपुत्री और गाजियाबाद की जनता के दिलों में दीदी के नाम से प्रसिद्ध मृणालिनी सिंह के द्वारा गाजियाबाद में अनेकों छठ घाटों पर हेलीकॉप्टर से छठ पूजा करते हजारों भक्तों पर पुष्पों की वर्षा की गई। इस दृश्य को देख कर भक्तों के हृदय प्रफुल्लित हो उठे और भक्तों की भीड़ ने मृणालिनी सिंह (दीदी) का अभिनंदन कर प्रेम प्रकट किया।

“यहां आपको बता दें कि महापर्व छठ पूजा को सनातन धर्म के सबसे पुराने वैदिक त्योहारों में से एक माना जाता है जो दुनिया भर में विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड आदि राज्यों में मनाया जाता है और सनातन धर्म में छठ पूजा के महत्व से संपूर्ण देश भली-भांति परिचित है।”

हमारे देश में छठ महापर्व का स्वर्णिम इतिहास रहा है। सभी पूर्वांचल साथी इस पर्व को बेहद जोर शोर से मनाते हैं और सूर्य देव को अर्ग देते हुए छठी मैया की पूजा करते हैं। छठ पूजा के पावन अवसर पर जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने कहा कि वे इसी प्रकार हमेशा पूर्वांचली साथियों के साथ इस महापर्व में शामिल होकर उसे मनाएंगे और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करते रहेंगे।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button