Ghaziabad

डॉ. विक्रांत जावला बने टीम RLD के जिला संयोजक, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प

शामली : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देशानुसार 22 जून 2026 को राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय, शामली में टीम RLD की महत्वपूर्ण चुनावी प्रबंधन एवं संगठन विस्तार बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टीम RLD के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनपद शामली में संगठन को नई मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से डॉ. विक्रांत जावला को टीम RLD का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

बैठक में टीम RLD की चुनावी प्रबंधन एवं संगठन विस्तार बैठक का सफल आयोजन राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय, शामली में संपन्न हुआ।
टीम RLD के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी ने मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी ने कहा कि टीम RLD संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा कार्यकर्ता सक्रियता सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. विक्रांत जावला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ किया जाएगा।

उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि टीम RLD का प्रत्येक सदस्य गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में राष्ट्रीय लोकदल को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी प्रबंधन, कार्यकर्ता सशक्तिकरण तथा बूथ स्तर पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव एवं वार्ड स्तर पर सक्रिय संपर्क सूत्र नियुक्त किए जाएंगे तथा जिला स्तर पर समर्पित एवं सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कहा कि मजबूत संगठन किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. विक्रांत जावला के नेतृत्व में टीम RLD जनपद शामली में संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करेगी।

पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की पहचान गांव, किसान एवं आम कार्यकर्ता से जुड़ी हुई है। टीम RLD संगठन को नई गति देने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

जिला अध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने कहा कि जिला संगठन टीम RLD को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग देगा तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर एवं सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने डॉ. विक्रांत जावला को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में टीम RLD चुनावी प्रबंधन एवं संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती प्रदान करेगी।

पूर्व विधायक राव वारिस ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं एवं मजबूत संगठनात्मक ढांचे में निहित है। टीम RLD के माध्यम से संगठन गांव, वार्ड एवं बूथ स्तर तक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगा।

शायान अली खान पुत्र विधायक अशरफ अली ने कहा कि टीम RLD युवाओं एवं नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने का प्रभावी मंच बनेगी तथा युवा पूरी सक्रियता के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा, किसान हितैषी नीतियों एवं संगठनात्मक मूल्यों को प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक बूथ तक पहुंचाया जाएगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत, समर्पण एवं अनुशासन के साथ कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन रजनीश कोरी द्वारा किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यवेक्षक अमरीश त्यागी, अंकित लाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला अध्यक्ष चौधरी वाजिद अली, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व विधायक राव वारिस, सतबीर पंवार, विजय कौशिक, सोहनपाल सिंह, अनवार चौधरी, हरेंद्र ताना, देशराज भनेड़ा, उमेश पंवार, अरविंद पंवार, शायान अली खान पुत्र विधायक अशरफ अली, सतेंद्र चेयरमैन, विक्रांत निर्वाल, योगेश भभीसा, सनोज चौधरी, अब्दुल गफ्फार चेयरमैन, उमरदीन मंसूरी, अमित लांक, परमेंद्र नम्बरदार, विकास धीमान, आर्यन चौधरी, नरेंद्र मलिक, विश्वप्रताप सिंह, सुधीर प्रधान, सुनील मलिक, राजेंद्र वर्मा, गुलाब सिंह, डॉ. मुबारक अली, बाबूराम पंवार, संजीव मलिक पप्पू, रविंदर सोंटा, पप्पू प्रधान, अंकित जैन, देवानंद गौड़, नीरज पंवार, विदित मलिक, शौकत जंग, विपिन चौधरी, आशुतोष पंवार, सत्यवीर सिंह, सोहनवीर सिंह, सतेंद्र मलिक, वेदपाल गहलोत, हरेंद्र राणा, संजीव मलिक, रॉबिन तोमर, केपी भट्टी, क्षितिज चौधरी, रविंदर लिलोन, जावेद खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button