‘पेंडुलम वाले चाचा ने पूरी भाजपा और CM को झूला झुला दिया’ : अखिलेश यादव

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रविवार को मैनपुरी के किशनी विधानसभा के एक गेस्ट हाउस में मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव को समर्थन देने के लिए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार को जम कर घेरा। अखिलेश यादव को सुनने के लिए सम्बोधन स्थल पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्र हुई थी। मैनपुरी की जनता को धन्यवाद देते हुए सपा अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन की शुरुआत करी और कहा समाजवादी पार्टी ने अपनी सरकार में इस क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। विगत विधानसभा चुनाव में यहां की जनता ने सपा को जिताने का काम किया था।
अखिलेश ने आगे कहा की इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई थीं, क्योंकि ये नेताजी के निधन के बाद पहला चुनाव था। भाजपा सरकार ने प्रशासन व पुलिस के दम पर चुनाव जीतने का प्रयास किया पर मैनपुरी के हर वर्ग ने भारी बहुमत देकर लगभग तीन लाख से जीत दिलाई। केंद्र कर राज्य सरकार पर तंज़ कस्ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की करहल की जनसभा में मुख्यमंत्री ने बड़ी-बड़ी बातें करके चाचा को पेंडुलम तक कहा पर हम लोग पहले समझ नहीं पाए बाद में चाचा ने पूरी भाजपा सहित मुख्यमंत्री को भी झूला झुला दिया। उन्होंने कायर्क्रम में मौजूद सैकड़ो कार्यकर्ताओं का आभार जताया। समारोह के दौरान अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने के लिए सपा कायर्कतार्ओं में होड़ मची रही। अखिलेश ने भी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं किया और सैकड़ों कायर्कतार्ओं से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।