नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने गाजियाबाद वासियों से अपील की है कि वह जल्द ही अपने गृह व्यवस्था व्यवसाय कर को जमा कराएं
50 हजार से अधिक के बकायेदारों की संपत्ति सीज करेगा नगर निगम
गाजियाबाद : 50 हजार से अधिक के बकायेदारों की संपत्तियां नगर निगम सील करेगा। इसी के साथ बकायेदारों से 12 फीसदी ब्याज के साथ गृह कर की वसूली की जाएगी। अब बड़े बकायेदारों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। शुक्रवार को वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन करीब 20 करोड़ का बकाया जमा कराया गया है। पूरे वित्तीय वर्ष में 206 करोड़ 47 लाख रुपये गृहकर निगम ने वसूल किया है।
50 हजार से अधिक के चार हजार बकायेदार
50 हजार रुपये से अधिक के करीब चार हजार बकायेदार हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या औद्योगिक क्षेत्र से हैं। वसुंधरा जोन पहले स्थान पर है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी का कहना है कि सोमवार से इन बकायेदारों की संपत्तियों को सील करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। अभियान 15 अप्रैल तक निरंतर चलाया जाएगा।
नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने गाजियाबाद वासियों से अपील की है कि वह जल्द ही अपने गृह व्यवस्था व्यवसाय कर को जमा कराएं, हालांकि 31 मार्च तक ऐसे बकायदारों को छूट दी जा रही थी। अब किसी भी छूट का कोई प्रावधान नहीं है और इसके साथ-साथ 12% ब्याज भी अतिरिक्त करदारो से वसूल किया जाएगा।