नगर आयुक्त ने समाप्त कराई हड़ताल खुशी-खुशी अपने कार्य क्षेत्र पहुंचे कर्मचारी

गाजियाबाद: गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त हुई, खुशी खुशी सभी कर्मचारी गण अपने अपने कार्य क्षेत्र में पहुंचे मांग पर कार्यवाही होने से कर्मचारियों में उत्साह दिखाई दिया, नगर आयुक्त का धन्यवाद किया l
नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ की 17 मांगों पर गुरुवार 6 बजे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा की गई और सभी मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिए गएl जिस पर गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ ने अपनी सहमति जताते हुए कार्यवाही कराने के लिए निवेदन किया, कार्यवाही रिपोर्ट समय-समय पर गाजियाबाद नगर निगम संघ को उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया l
गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर आयुक्त द्वारा समस्त कर्मचारियों को संबोधित किया गया और अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर बेहतर कार्य करते हुए गाजियाबाद नगर निगम को पूर्व की भांति नंबर वन बनाए रखने की अपील कीl नगर आयुक्त द्वारा यह भी कहा गया कि कर्मचारियों की उत्साह और खुशी वाले चेहरे गाजियाबाद नगर निगम के लिए एनर्जी का कार्य करते हैं इसको बनाए रखना पहला कार्य है, इस प्रकार हड़ताल समाप्त कराई गईl
रविंद्र कुमार अध्यक्ष गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा बताया गया कि बिंदुवार वार्ता के दौरान सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसमें नगर आयुक्त द्वारा सभी मांगों के लिए अधिकारियों को टाइम बाउंड करते हुए कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए है l
नगर आयुक्त द्वारा सभी को आश्वस्त किया गया कि किसी भी समस्या के लिए तुरंत उनके ऑफिस में 24 घंटे आकर मिल सकते हैं और समस्या का समाधान शत-प्रतिशत कर्मचारियों के हित में कराया जाएगाl