New Delhi

भारत विकास परिषद ने किया राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

दिल्ली: भारत विकास परिषद, जो अपने पांच प्रमुख मूल मंत्र – संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज और देश के विकास में निरंतर सक्रिय है, ने अपने संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रकल्प का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय भावना का संचार करना और उन्हें अच्छे संस्कार देना है। इसी मकसद से भारत विकास परिषद दिल्ली प्रांत ने विवेक विहार स्थित श्री हनुमान बालाजी मंदिर के ऑडिटोरियम में प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव राकेश कुमार (एडवोकेट) उपस्थित रहे, जबकि संरक्षक संजय गोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सभा को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव सीए हेमंत कुमार गुप्ता और मदन मलिक भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जेबीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन दिल्ली के चेयरमैन योगेश कुमार अरोड़ा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने की।

इस प्रतियोगिता में दिल्ली के 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें गीता बाल भारती स्कूल, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, अर्वाचीन स्कूल विवेक विहार, बापिस्ट स्कूल, लिटिल फ्लावर सूर्यनगर, लिटिल फ्लावर विजय पार्क, ग्रीन फील्ड विवेक विहार, डीएवी मौसम विहार और बाल मंदिर पब्लिक स्कूल डिफेंस एनक्लेव शामिल थे। प्रतियोगिता की संयोजिका शोभना भार्गव और ऋतु भाटिया रही। निर्णायक मंडल में तीन न्यायाधीशों ने निष्पक्ष रूप से प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया, और सभी स्कूलों के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

इस प्रतियोगिता में डीएवी मौसम विहार की टीम प्रथम स्थान पर रही और अब वह क्षेत्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।

श्री हनुमान बालाजी मंदिर के प्रबंधकों को इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनका आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पारंपरिक स्वागत तिलक, पटका और नारियल देकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट अल्पाहार और कार्यक्रम के उपरांत दोपहर के भोजन का आनंद लिया। इस पूरे आयोजन का आतिथ्य विवेक विहार शाखा ने किया। कार्यक्रम की सफलता में प्रांतीय टीम के सभी सदस्यों – विपुल जैन, अनिल अग्रवाल, दिलेराम, विवेक गोयल, मुकेश गर्ग, पंकज जैन, डॉ. अर्चना गर्ग, कृष्ण भाटिया, सुषमा गुप्ता, पूजा शर्मा, और कृष्ण बत्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button