अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद आईपैक्स शाखा ने आयोजित किया विशाल योग शिविर

नई दिल्ली, 20 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद आईपैक्स शाखा द्वारा शनिवार प्रातः आर्य नगर अपार्टमेंट, आई.पी. एक्सटेंशन, पटपड़गंज स्थित पार्क में विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोसायटी के निवासियों और परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रातः 6:30 बजे प्रारंभ हुए इस योग शिविर में वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं समाजसेवी सीए प्रमोद कुमार अग्रवाल ने प्रतिभागियों को विशेष रूप से घुटनों एवं जोड़ों के दर्द से राहत देने वाली योगिक क्रियाओं और व्यायामों का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का आधार बताते हुए दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए अनिल कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्राणायामों का अभ्यास कराया। साथ ही हास्य योग के माध्यम से तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
योग शिविर के सफल आयोजन में आर्य नगर अपार्टमेंट प्रबंधन समिति का विशेष सहयोग रहा। सोसायटी के अध्यक्ष ओ.पी. वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से योग अपनाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र मोहन, रवि मोहन गर्ग, शोभना भार्गव, आनंद भार्गव, शिव कुमार शर्मा, रोहित वासवानी, राजीव गुप्ता, मनोज अग्रवाल (मीडिया प्रभारी), पंकज गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, राजीव चांदीरमानी, अतुल सचदेव, अनुराग सिंघल, मंजू गर्ग, नीलम शर्मा, सविता सीकरी, स्वाति सिंघल, रैनी अग्रवाल, अंजू गुप्ता, उषा गुप्ता, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी एवं परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर भारत विकास परिषद आईपैक्स शाखा की ओर से सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया गया।


