New Delhi

संस्कार टीवी ग्रुप के सीईओ ‘मनोज त्यागी’ फ्रांस में ‘भारत गौरव अवॉर्ड’ से हुए सम्मानित

सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से और अपनी मेहनत के दम पर ‘मनोज त्यागी’ ने टीवी जगत के साथ-साथ देश व दुनिया में बनायी है विशिष्ट पहचान।

दिल्ली: प्रतिभा कभी किसी सहारे की मोहताज नहीं होती है, यह बात संस्कार टीवी ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी पर एकदम सटीक रूप से लागू होती है, उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम देश व दुनिया में अपनी पहचान बनाने का कार्य किया है। फ्रांस की धरा पर अभी हाल ही में मनोज त्यागी को 11वें अंतर्राष्ट्रीय भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह भव्य कार्यक्रम फ्रांस के सीनेट (संसद) परिसर में आयोजित हुआ, इस भव्य आयोजन में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भारतवासियों और दुनिया के 18 देशों में बसे भारतवंशियों को सम्मानित किया गया था।

इस कार्यक्रम में मनोज त्यागी को यह सम्मान फ्रांसीसी संसद के उपाध्यक्ष डॉक्टर डोमनिक थियोफिले, फ्रांसीसी सांसद फ्रेडरिक बुवल, संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा और मेंहदीपुर बालाजी धाम के महंत श्रीनरेश पुरी जी महाराज ने दिया था। इस भव्य समारोह में फ्रांस सरकार के प्रतिनिधि, सांसद और भारतीय दूतावास के अधिकारियों समेत अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही थी। यह अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार हर वर्ष ‘संस्कृति युवा संस्था’ के द्वारा गणमान्य नागरिकों को दिया जाता है।

यहां आपको बता दें कि पिछले ढाई दशक से टीवी मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय मनोज त्यागी ने अपनी मेहनत के दम पर एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वह वर्ष 2017 से ‘संस्कार टीवी’ ग्रुप के सीईओ हैं। अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनोज त्यागी का विश्व में सनातन संस्कृति, धर्म, आध्यात्म, योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान है। मनोज त्यागी के द्वारा निर्मित सबसे लोकप्रिय टीवी श्रृंखलाओं में से एक ‘काल कपाल महाकाल’ थी जिसे ज़ी न्यूज़ चैनल पर बहुत लंबें समय तक प्रसारित किया गया था। उन्हें समय-समय पर भारत और विदेशों में कई आध्यात्मिक गुरुओं और संगठनों के द्वारा सम्मानित किया गया है।

संस्कार इंफो टीवी लिमिटेड के बैनर पर आज मुख्य रूप से संस्कार टीवी, सत्संग टीवी, शुभ टीवी का प्रसारण हो रहा है। इस कड़ी में संस्कार यूएसए, संस्कार यूके एंड यूरोप, संस्कार डिजिटल, सत्संग डिजिटल भी शामिल हैं। मनोज त्यागी की मेहनत के दम पर ही आज संस्कार टीवी की सोशल मीडिया पर ठोस उपस्थिति है, उसके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिस पर निरंतर सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रम चलते रहते हैं।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button