भगवा रक्षक सेवा संस्थान का भव्य उद्घाटन, बेटियों की सुरक्षा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध

गाजियाबाद: आज डॉक्टर पूनम शर्मा की पहल पर भगवा रक्षक सेवा संस्थान का उद्घाटन भव्य तरीके से किया गया। इस खास मौके पर एयर फोर्स रिटायर्ड तेजवीर सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया, जिसके बाद कुंवर देवेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नन्हीं तनिष्का द्वारा हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान लगभग 450 लोगों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।
संस्थान की संस्थापिका डॉ. पूनम शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि इस संस्था का उद्देश्य बेटियों की सुरक्षा, उनके आत्मसम्मान और स्वाभिमान की रक्षा, और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुहिम को राष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाया जाएगा।

आजमगढ़ से मिला सहयोग
डॉ. वेद प्रकाश तिवारी ने आश्वासन दिया कि आजमगढ़ से 2000 से अधिक सदस्य जल्द ही जुड़ेंगे, जिससे संस्था की मजबूती और बढ़ेगी। संस्था के तहत पांच विशेष प्रकोष्ठ बनाए गए हैं:
कार्यक्रम में राहुल तोमर को राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रीति मिश्रा को मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। इस शुभ अवसर पर महंत विनोद त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही, कुछ दिव्यांगों को बैसाखी वितरित की गई।
कार्यक्रम में शहर के कई सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख थे: पार्षद चंपा माहौर, चेयरमैन सतपाल यादव, पत्रकार निधि शर्मा, मोनिका गोयल, संध्या त्यागी, और अन्य गणमान्य व्यक्तित्व। संस्था बेटियों की सुरक्षा और सनातन धर्म की रक्षा के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस भव्य आयोजन ने लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश दिया और सभी को संस्था के उद्देश्यों के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी।



