Ghaziabad

दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर में चल रहीं ‘खेल वसन्त’ अन्तर्विद्यालयीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य समापन

गाजियाबाद: दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर में दिनांक 25, 26, 27 अक्टूबर 2024 के अन्तर्गत ‘खेल वसन्त’ अन्तर्विद्यालयीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अन्तिम दिन में फुटबाल, बास्केटबाल आदि खेलों की फाइनल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। U-12 फुटबाल प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर विजेता तथा सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल उपविजेता रहा। उसी क्रम में U-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल विजेता तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर उपविजेता रहा।

एतदनन्तर समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वालन तथा तदनन्तर दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर की प्रधानाचार्या प्रिया वाधवा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ‘खेल वसन्त’ एक खेलों के मेले के रूप में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का अत्यन्त महत्त्व है। खेल में कई बार खिलाड़ी चोटें खाकर अत्यन्त पीड़ा को सहन करते हुए भी अपने दल को जिताने के लिए बिना रुके शत प्रतिशत प्रयास करता है, यही प्रयास उसे जीवन में बार-बार गिरकर भी उठना और फिर चलना सिखाता है।

तदनन्तर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ओ.पी. यादव (बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाज़ियाबाद) ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी का हार जाना गलत नहीं अपितु हार मान जाना गलत है। तदुपरान्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डा. यश पराशर (योगाचार्य) ने खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी प्रतिदिन प्रयास करता है एक दिन जीतने के लिए, एक कर्मवीर को फर्क नहीं पड़ता जीत और हार का। वहीं राजकुमार (व्यायाम शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय) ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस खेल वसन्त के सफल आयोजन तथा गम्भीर चिन्तन के लिए विद्यालयपरिवार प्रशस्य है।

अन्त में सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर द्वारा आयोजित यह ‘खेल वसन्त’ अन्तर्विद्यालयीय खेल-कूद प्रतियोगिता भव्यता के साथ समाप्त हुई। यद्यपि दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनगर क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल जैसे दलीय खेलों में विजेता रहा परन्तु मेजवान विद्यालय होने के नाते द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को पुरस्कार व चैंपियंस ट्राफी प्रदान की गई।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button