Ghaziabad

एलिवेटेड रोड पर पुलिस को अपने पीछे 2 किलोमीटर तक दोडाने वाला युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद, 24 फरवरी 2024: थाना इंदिरापुरम की चौकी वसुंधरा इंचार्ज भूपेंद्र सिंह और पुलिस टीम ने एलिवेटेड रोड पर पुलिस को 2 किलोमीटर पीछा करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी कार को बैक गियर में 2 किलोमीटर तक दौड़ाया था और फिर फरार हो गया था।

आरोपी की कार पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त आई-20 कार भी बरामद कर ली है।

घटना का विवरण:

21 फरवरी 2024 को सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक कार सवार व्यक्ति को एलिवेटेड रोड पर रोटरी गोल चक्कर से यूपी गेट की तरफ जाते समय पुलिस द्वारा रोकने पर अपनी कार को पीछे की तरफ लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लोगों के जीवन को खतरे में डालने जैसा अपराध करते हुए दिखाया गया था।

पुलिस कार्रवाई:

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना इंदिरापुरम पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया था। अभियुक्त की पहचान के लिए गठित टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया। सीसीटीवी कैमरों और मैनुअल intelligence के माध्यम से उक्त वाहन के स्वामी/चालक कुलदीप शर्मा निवासी एसजी बेडनफील्ड सोसाइटी, गोदवन्दपुरम, थाना कविनगर गाजियाबाद उम्र करीब 34 वर्ष को घटना में प्रयुक्त गाडी सहित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ:

गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरा जमीनी विवाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है जिसके कारण 21 फरवरी 2024 को नियत तिथि को मेरी गवाही हुई थी। गवाही के बाद मैं अपने वकील से मिलकर राजनगर एक्सटेंशन से यूपी गेट की तरफ जा रहा था। पुलिस द्वारा मुझे रुकने का इशारा किया गया। मुझे अचानक रोकने पर मुझे डर लगा जिसके कारण मैं भयभीत होकर अपने बचाव के लिए अपनी गाडी को बैक गियर में पीछे की तरफ भगाने लगा। पीछे खाली जगह देखकर मौका देखते ही मैं अपनी गाडी को साइड करके भाग गया था।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button