Ghaziabad

नगर विकास विभाग के नॉलिज पार्टनर जन आग्रह के साथ कार्यशाला का आयोजन

गाजियाबाद: निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय उ0प्र0 के आदेश पर गाजियाबाद नगर निगम के सदन कक्ष में नगर विकास विभाग के नॉलिज पार्टनर जन आग्रह के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 09 प्रतिभागी नगर निगम द्वारा (सहारनपुर,मुरादाबार,गाजियाबाद, मथुरा, वृन्दावन, आगरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, मेरठ) प्रतिभाग किया गया प्रतिभागी नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी/पर्यावरण अभियन्ता, मुख्य अभियन्ता(सिविल,महाप्रबन्धक जल, वित्त/लेखाधिकारी,मुख्य/सहायक अभियन्ता(विद्युत/यांत्रिक) इस कार्यशाला में उपस्थित हुये । शासन द्वारा इस कार्यशाला के आयोजन हेतु गाजियाबाद नगर निगम का चयन किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विभिन्न नगर निगमों से आये अधिकारियों को कार्यशाला के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सकुशलतापूर्वक कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

कार्यशाला में नगर निगम के बजट के सम्बन्ध में चर्चा की गयी जिसमें बताया गया कि पिछले 05 वर्ष के बजट का अध्ययन करते हुए गत 05 वर्ष में बजट में हुई वृद्धि का औसत निकाला जाए तथा बजट में कितनी वृद्धि किस कारण से हुयी क्या-क्या नये खर्चे बजट में सम्मिलित हुए इन सभी के दृष्टिगत बजट के सम्बन्ध में एक कार्य योजना तैयार की जाए जिसमें समस्त नगर निगमों के लिये व्यय प्रबंधन के लिये परियोजना प्रबंधन प्रक्रिया लागू की जाए ताकि सभी नगर निगमों के बजट में समानता रहें।

उक्त कार्यशाला में बाहर से आये 09 नगर निगमों के उपरोक्त अधिकारियों द्वारा नगर निगम सदन कक्ष में बजट की प्रक्रिया को समझा नगर निगम द्वारा सभी प्रतिभागीयों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन किया गया, इसके लिये सदन कक्ष को गुब्बारों से सजाया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा उक्त कार्यशाला का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button