महिला टी-20 आज से शुरू: जानें शेड्यूल से लेकर लाइव टेलीकास्ट की डिटेल
दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है। यहां 17 दिन में 10 टीमों के बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे। महिला टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले दिन मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका का सामना श्रीलंका से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम यहां अपनी शुरुआत 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी।
इस वर्ल्ड कप में 17 दिनों में कुल 23 मैच खेले जाएंगे
इस वर्ल्ड कप में 17 दिनों में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा। यहां दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक में 5 टीमें हैं। यानी कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ग्रुप चरण में, प्रत्येक टीम अपने समूह की शेष चार टीमों के विरुद्ध एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी।
ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका
ग्रुप-बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज
पेश है पूरा शेड्यूल
10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
11 फरवरी: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
12 फरवरी: भारत-पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
12 फरवरी: बांग्लादेश-श्रीलंका (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
13 फरवरी: आयरलैंड-इंग्लैंड (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड (पार्ल, रात 10.30 बजे)
14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश (गीकेबेरा, रात 10.30 बजे)
15 फरवरी: भारत-वेस्टइंडीज (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
15 फरवरी: आयरलैंड-पाकिस्तान (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका (गीकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: बांग्लादेश-न्यूजीलैंड (केपटाउन, शाम 6.30 बजे)
17 फरवरी: आयरलैंड-वेस्टइंडीज (केपटाउन, रात 10.30 बजे)
18 फरवरी: भारत-इंग्लैंड (गीकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया (गीकेबेरा, रात 10.30 बजे)
19 फरवरी: पाकिस्तान-वेस्टइंडीज (पार्ल, शाम 6.30 बजे)
19 फरवरी: न्यूजीलैंड-श्रीलंका (पार्ल, रात 10.30 बजे)
20 फरवरी: भारत-आयरलैंड (गीकेबेरा, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: इंग्लैंड-पाकिस्तान (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश (केप टाउन, रात 10.30 बजे)
23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)
26 फरवरी: फाइनल (केप टाउन, शाम 6.30 बजे)