GhaziabadSports
Trending

गौर कैस्‍कैडेस सोसाइटी में क्रिकेट का महाकुंभ: GCCL-6 शानदार तरीके से संपन्‍न, ईगल्स बनी चैम्पियन; महिला टीम ‘सुपर क्वींस’ ने अंतिम गेंद पर रचा इतिहास

गाजियाबाद : गौर कैसकैडेस सोसाइटी एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह है क्रिकेट का जोश, जुनून और जश्न। गौर कैसकैडेस वह पहली सोसाइटी है जहाँ हर वर्ष सोसाइटी स्तर पर इतनी भव्य क्रिकेट लीग का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए GCCL-6 का आयोजन बड़े पैमाने पर हुआ, जिसमें सोसाइटी के सभी ब्लॉकों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तीन सप्ताह तक चले इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 24 मैच खेले गए। निवासियों के भारी उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना ने इसे सोसाइटी स्तर पर एक यूनिक और ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।


फाइनल में रोमांचक जंग, ईगल्स ने जीता GCCL-6 का खिताब

रविवार, 16 नवम्बर को खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम ईगल ने चीता इलेवन को हराते हुए खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच रहे भूपिंदर परमार, जिन्होंने पूरे मैच के दौरान दमदार प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट में व्यक्तिगत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया –

GCCL-6 सम्मान सूची (पुरुष वर्ग):

  • Winner Team: Eagles
  • Runner-up Team: Chitah XI
  • Player of the Tournament: Vikrant
  • Best Batter: Vikrant
  • Best Bowler: Anji Mant Sharma
  • Best Keeper: Varun Mathpal
  • Best Fielder: Vasu Tyagi (Shauryaman)
  • Best Catch: Gaurav Panday
  • Most Sixes: Vikrant
  • Most Fours: Praveen Parmar
  • Man of the Match (Final): Bhupender Parmar
  • Fighter of the Match (Final): Ashutosh Tyagi

महिला क्रिकेट का चमकता अध्याय – सुपर क्वींस ने अंतिम गेंद पर जीता मुकाबला

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस बार GCCL-6 में विशेष महिला मैच का भी आयोजन किया गया। यह मैच बेहद रोमांचकारी रहा और अंतिम गेंद पर सुपर क्वींस ने जीत दर्ज की। दर्शकों ने इस मैच का भरपूर आनंद लिया और महिला खिलाड़ियों के जोश की सराहना की।

  • Man of the Match (Women): शिखा
  • विजेता कप्तान: मीनाक्षी नैन – जिन्होंने जीत को पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया
  • उपविजेता टीम: रॉयल रानीज़
  • Fighter of the Match: वंदना

GCCL की सफलता के पीछे मजबूत टीम, आयोजकों को निवासियों का धन्यवाद

GCCL के फाउंडर मेंबर और बोर्ड सदस्य अनुज राठी ने बताया कि सोसाइटी में इस प्रकार क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करना एक अनोखा अनुभव रहा है। उन्होंने कहा:

“हमारा उद्देश्य सोसाइटी के युवाओं, बच्चों और महिलाओं को खेल के माध्यम से एक मंच देना है, जहाँ वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें। GCCL-6 की सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”

अनुज राठी ने आगे बताया कि GCCL-7 की तैयारियाँ भी जल्द शुरू होंगी और इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है। साथ ही, 2026 के शुरुआती महीनों में लेदर फ़ॉर्मेट में भी टूर्नामेंट कराने की प्लानिंग है।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में इन आयोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा:

नवनीत नैन, सुदीप सिंह, अनुज राठी, विनीत शर्मा, संजय सोम, भूपिंदर परमार, अजय मलिक, वैभव मलिक, नरेंद्र चहल, मोहित अग्रवाल, संजीव मलिक, अमरजीत सिंह और अन्य सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाई।

सोसाइटी निवासियों ने सभी आयोजकों को धन्यवाद दिया और उनके प्रयासों की खूब सराहना की।


आयोजक बोले – यह सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, सोसाइटी में एकता का उत्सव है

  • सुदीप सिंह व नवनीत नैन ने कहा— “GCCL-6 हमारे लिए बड़ा अनुभव रहा। हम सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि युवाओं और महिलाओं के लिए सकारात्मक मंच देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
  • संजीव मलिक ने कहा— “यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए अपने कौशल को दिखाने का बेहतरीन अवसर था। महिला टीमों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है।”
  • विनीत शर्मा व भूपेंद्र परमार ने कहा— “GCCL-6 ने सोसाइटी में भाईचारे, एकता और खेल भावना को मजबूत किया है। यह आयोजन हम सभी के लिए गौरव की बात है।”

GCCL-6: खेल, उत्सव और समुदाय का बेहतरीन संगम

GCCL-6 ने साबित कर दिया कि जब समुदाय साथ आता है, तो खेल केवल मुकाबला नहीं, बल्कि उत्सव बन जाता है। गौर कैसकैडेस सोसाइटी ने न केवल क्रिकेट को बढ़ावा दिया है, बल्कि महिलाओं और युवाओं को एक मजबूत मंच देकर मिसाल कायम की है।

GCCL-7 के लिए सोसाइटी में उत्साह अभी से चरम पर है, और निवासियों को उम्मीद है कि अगला संस्करण और भी भव्य एवं यादगार होगा।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button