News
Trending

Women’s Day :जेकेके में महिला शक्ति को समर्पित ‘शक्ति-अंतर्राष्ट्रीय कला शिविर’

जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में चल रहे 9 दिवसीय ‘रसरंगम’ फेस्टिवल के एक भाग के रूप में महिला दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए नारी शक्ति को समर्पित 9वें ‘शक्ति – इंटरनेशनल विजुअल आर्ट कैम्प’ का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में भारत सहित 4 देशों से करीब 30 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। यह आर्ट कैम्प श्रेयांशी मनु द्वारा क्यूरेट किया गया है। ग्राफिक स्टूडियो में 8 मार्च को शाम 5.30 बजे आर्ट कैम्प में तैयार पेंटिंग्स और ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं की पेंटिंग्स को एग्जीबिशन में प्रदर्शित किया जाएगा।

आर्ट कैम्प की क्यूरेटर श्रेयांशी मनु ने बताया कि यह आर्ट कैम्प ‘महिला सशक्तिकरण के 75 वर्ष’ थीम पर आधारित है, लेकिन सशक्तिकरण का अर्थ ही है अपने निर्णय स्वयं लेना इसलिए हमने प्रतिभागियों को अपने मन की भावनाओं और विचारों को कैनवास पर उतारने की छूट दी है। उन्होंने बताया की इस आर्ट कैम्प का उदेश्य महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता फैलाना और अपने हैरिटेज व कल्चर को बढ़ावा देने है।

दिल्ली से आईं कलाकार व सिविल सर्वेंट आशिमा महरोत्रा ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि यह आर्ट कैम्प महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कैम्प में देश-विदेश से आए कलाकार महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचारों को कैनवास के माध्यम से प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कला एक ऐसा माध्यम रहा है, जिससे की समाज में सकारात्मक बदलाव आए हैं। मुबंई की कलाकार रितू सिंह पांडे ने कहा कि मैं 25 वर्षों से फुल टाईम पेंटर के रूप में कार्य कर रही हूं। पेंटिंग मेरा प्रोफशन ही नहीं, मेरा पेशन भी है। (NewsReach)

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button