विजयनगर: बंद कमरे में युवक का शव मिला, रूम पार्टनर पर हत्या का शक
गाजियाबाद: विजयनगर के अंबेडकर नगर गली नंबर 3 में बीती देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां एक बंद कमरे में एक युवक का शव मिला। मृतक का नाम शुभम बताया जा रहा है और वह बनारस का रहने वाला था।
हत्या कर आरोपी फरार:
जानकारी के अनुसार, शुभम अपने रूम पार्टनर प्रेम के साथ रहता था। घटना की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ देर बाद, प्रेम कमरे से बाहर निकल गया और ताला लगाकर फरार हो गया। सुबह जब शुभम के दोस्त उसे जगाने आए तो दरवाजा बंद मिला। जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर शुभम का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
शव पर मिले चोट के निशान:
शव पर किसी भारी चीज से वार के निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि प्रेम ने ही छोटे गैस सिलेंडर से वार कर शुभम की हत्या कर दी।
पुलिस जांच में जुटी:
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचायत नामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रेम की तलाश शुरू कर दी है।
इलाके में दहशत:
इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। लोगों में भारी रोष व्याप्त है। शुभम के परिजनों का कहना है कि प्रेम ने ही उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


