Ghaziabad
निवाड़ी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार मां-बेटे की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

गाजियाबाद: आज सुबह 8:10 बजे के करीब निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंग नहर पटरी वाली रोड पर पेगा गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। मृतक का नाम ऋतिक था। 23 साल का ऋतिक अपनी मां अमिता के साथ दवाई लेकर अपने घर मुरादनगर क्षेत्र में लौट रहा था। कैंटर को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है, कैंटर चालक फरार है, कैंटर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है,,

पुलिस के अनुसार, जानी मेरठ से आ रही एक canter (UP20BT0978) ने तेज रफ्तार से TVS Sport मोटरसाइकिल (UP 14 CW5591) को टक्कर मार दी।
पुलिस आरोपी canter चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



