National

कांग्रेस के कुशासन व जंगलराज से राजस्थान की जनता त्रस्त – जनरल डॉ. वी.के. सिंह

जोधपुर: गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग राज्यमंत्री एवं केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह राजस्थान के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में राजस्थान की कांग्रेस की सरकार पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन और जंगलराज से आज पूरा राजस्थान और वहां की जनता त्रस्त है। जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ‘विराट जन आक्रोश सभा’ का जोधपुर शहर में आयोजन किया गया था। इस सभा में गाजियाबाद के सांसद जनरल वी.के. सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कैसे आपसी मतभेदों के चलते हुए कांग्रेस की यह दिशाहीन सरकार राजस्थान की जनता का अहित कर रही है। उन्होंने जनता को अवगत कराया कि राजस्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी क्यों अधिक महत्वपूर्ण है।

इस जन आक्रोश सभा में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचन्द मेहता, विधायक एवं जिला प्रभारी वासुदेव देवनानी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक सूरसागर सूर्याकांता व्यास, जोधपुर महापौर वनिता सेठ, जोधपुर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी और भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थित रही।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button