महापौर ने तत्काल शहर में प्रकाश व्यवस्था ठीक करने के दिये निर्देश

गाज़ियाबाद: शहर में प्रकाश व्यवस्था की बहुत समस्या हो रही है जिसके लिए महापौर सुनीता दयाल ने मोहन नगर ज़ोन एवं वसुंधरा ज़ोन का निरीक्षण किया। मोहन नगर जोन में इलेक्ट्रीशियन, ड्राइवर, गैंगमेन, पॉइंट मेन मिलाकर 29 कर्मचारी एवं वसुंधरा ज़ोन में 23 कर्मचारी कार्य कर रहे है जिनसे महापौर ने बात की और प्रकाश व्यवस्था ठीक करने की बात कही। महापौर को पता चला कि सामग्री की कमी है इसलिए परेशानी हो रही है। महापौर ने कर्मचारियों से बात की और उनको बताया कि सामग्री की व्यवस्था हो रही है, जल्द शहर की सभी लाईट जलेंगी और मुख्य मार्गो का विशेष ध्यान रखना है।
महापौर ने सहायक अभियंता आश कुमार को निर्देश दिए कि हर कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए। महापौर ने तत्काल शहर में प्रकाश व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए है शहर हित में जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
सहायक अभियंता प्रकाश को महापौर ने एलिवेटेड रोड की लाइटे, तिरंगा लाइटे एवं नमस्कार/बटरफ्लाई ठीक करने के निर्देश दिए है जिससे शहर में आने जाने वाले बाहरी व्यक्ति शहर से अच्छा मैसेज लेकर जाए।


