स्वाट टीम ने मुठभेड़ में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): ग्रामीण जोन स्वाट टीम और थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने आज सुबह एक मुठभेड़ में एक 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 11 मई को थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर में पाइपलाइन रोड पर टीला निवासी विक्रम मावी की हत्या का आरोप है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सुबह थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के आरोपी बंथला नहर की तरफ से कच्चे रास्ते से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अंडरपास सेवाधाम के पास चेकिंग शुरू की। जैसे ही पुलिस ने दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

इस मुठभेड़ में एक बदमाश गौरव पुत्र जगवीर निवासी राजेश का किराए का मकान प्रताप नगर थाना हर्ष बिहार दिल्ली घायल हो गया। वहीं, उसका साथी टिंकू उर्फ हेमंत पुत्र सतेंद्र निवासी राधा विहार थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पूछताछ में गौरव ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने पवन भाटी के साथ मिलकर विक्रम मावी की हत्या की थी। इस मामले में थाना हाजा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
गौरव पर 25,000 रुपये और टिंकू उर्फ हेमंत पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी हुई है।


