CrimeGhaziabad

मुसेवाला मर्डर के लिए हथियार देने वाले शाहबाज की कहानी

गाजियाबाद : पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला के मर्डर के लिए हथियार सप्लाई करने वाले बुलंदशहर के मोहम्मद शाहबाज अंसारी उर्फ शहजाद को NIA ने अरेस्ट कर लिया। उसके सप्लाई किए गए हथियारों से मुसेवाला की हत्या हुई थी। शहजाद का पूरा खानदान हथियारों की सप्लाई के धंधे से जुड़ा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शाहबाज के पिता और चाचा 2016 में 10 पिस्टल्स के साथ पकड़े गए थे। जो पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत लाई गई थीं। इस परिवार ने काली कमाई से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली है।

18 अक्टूबर 2022 को एक छापे में ऐसी कुछ संपत्तियों के दस्तावेज NIA को भी मिले हैं। रिमांड के दौरान लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ हुई तो पता चला कि यूपी के बुलंदशहर जिले से भी हथियार सप्लाई हुए हैं। NIA पहली बार 18 अक्टूबर 2022 को बुलंदशहर जिले में खुर्जा स्थित मोहम्मद शाहबाज अंसारी उर्फ शहजाद के घर पर पहुंची। यहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के कागजात, डिजिटल उपकरण जब्त किए थे। हालांकि उस वक्त शाहबाज नहीं मिला था। इसके बाद NIA ने दो बार शाहबाज को दिल्ली स्थित मुख्यालय बुलाया और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। तीसरी बार 8 दिसंबर 2022 को NIA ने शाहबाज को फिर से दिल्ली बुलाया और इस बार गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button