Ghaziabad

गाजियाबाद पीएसी में गणतंत्र धूम : सेनानायक सुधा सिंह ने फहराया तिरंगा, कर्मचारियों ने लिया संकल्प

गाजियाबाद, 26 जनवरी, 2024 | आज 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सेनानायक महोदया सुधा सिंह (IPS) द्वारा वाहिनी क्वार्टर गार्ड पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान पूर्वक फहराया गया। इसके उपरांत वाहिनी के सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भारत का संविधान, देश के संघीय ढांचे, धर्मनिरपेक्षता, व्यक्ति की गरिमा एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु शपथ ली गयी।

शपथ समारोह के बाद इस वाहिनी में नियुक्त सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु सेनानायक द्वारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। तदोपरांत वाहिनी के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

सेनानायक महोदया ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारियों को देश की सेवा के लिए अपनी पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए।

गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर वाहिनी के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने देश के विकास और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button