गाज़ियाबाद में पति-पत्नी की हत्या-आत्महत्या, पति था डिप्रेशन का शिकार
गाज़ियाबाद, 30 जनवरी 2024: गाज़ियाबाद के थाना क्षेत्र मधुबन बापूधाम क्षेत्र में नशा मुक्ति केन्द्र AIIMS हॉस्पिटल के पास दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों शवों के ऊपर फायर आर्म इंजरी के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त दीपक चौधरी (महिला) और विनोद चौधरी के रूप में की। दोनों पति-पत्नी थे और महेन्द्रा एन्क्लेव के रहने वाले थे।
विनोद के शव के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने विनोद के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि विनोद काफी दिनों से डिप्रेशन का शिकार थे। शाम के समय वह ज्यादा आक्रामक हो जाते थे और कई बार उन्होंने अपने परिजनों से ये भी कहा था कि मैं मरूंगा तो अपनी पत्नी को साथ लेकर मरूंगा।


प्रथमदृष्टया पूरे प्रकरण में ऐसा प्रतीत होता है कि विनोद चौधरी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करके स्वयं द्वारा आत्महत्या कर ली गई है। पुलिस की जांच में विनोद और दीपक के बीच किसी प्रकार की कोई रंजिश सामने नहीं आई है। परिजनों से पूछताछ में ये भी पता चला है कि कुछ दिन पहले विनोद कहीं से तमंचा लाकर अपनी गाड़ी में छुपाकर कर रखे हुए थे। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।




