महिंद्रा एनक्लेव में पत्नी और बच्चे की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस कर रही जांच
गाज़ियाबाद, 14 मार्च 2024: थाना क्षेत्र कविनगर में महेन्द्रा एन्कलेव के ई ब्लॉक में अमरदीप शर्मा के घर में अमरदीप शर्मा घायल अवस्था में और उनकी पत्नी सोनू और उनका पुत्र विनायक मृत अवस्था में मिले हैं।
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फोरेन्सिक टीम मौके पर है। प्रथम दृष्टया घटना के विषय में यह प्रतीत होता है कि अमरदीप शर्मा ने पत्नी और बच्चे को मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। अमरदीप शर्मा घायल अवस्था में अस्पताल में हैं, अर्धचेतन अवस्था में कुछ बातें स्वीकार भी कर रहे हैं। एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे को मारकर क्षमा मांगते हुए अपने सुसाइड करने की बात लिखी है।
साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।