नगर आयुक्त ने लेखा विभाग का औचक निरीक्षण किया, पत्रावलियों की जांच की
गाजियाबाद, 23 फरवरी 2024: गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गुरुवार को लेखा विभाग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रावलियों की जांच की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने विभाग को पत्रावलियों की रखरखाव को लेकर निर्देश दिए, साथ ही फाइलों की संख्या को लेकर उनको व्यवस्थित करने के लिए भी कहा गया।
उन्होंने सहायक लेखाधिकारी जेपी सिंह तथा मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक सिंह को प्राथमिकता के क्रम में फाइलों को व्यवस्थित करने के लिए कहा गया। इसमें सबसे पहले समस्त कर्मचारियों का भुगतान की फाइल तथा समय से अन्य समस्त ठेकेदारों की फाइलों के भुगतान के बारे में भी क्रम बनाने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त ने फाइलों को विभाग वार व्यवस्थित करने के लिए भी लेखाधिकारी व अन्य लेखा विभाग की टीम को निर्देश दिए।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम के हर विभाग को स्मार्ट वर्किंग से जोड़ा जा रहा है। उसी क्रम में अकाउंट विभाग की टीम को भी तेजी से कार्य करने के लिए मोटिवेट किया गया। उन्होंने लेखाधिकारी डॉक्टर गीता कुमारी को फाइलों के प्रोसेस की गति बढ़ाने के लिए निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा।
नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण से लेखा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल्दबाजी में फाइलों को व्यवस्थित करना शुरू कर दिया।