मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व विभागीय अधिकारियों सहित सड़कों पर तैयारी में जुटे नगर आयुक्त

गाजियाबाद: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक विभागीय अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए रात्रि में निरीक्षण कर रहे हैंl वसुंधरा जोन तथा मोहन नगर जोन के मुख्य मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य जोरों पर चल रहा है, कनावानी पुलिया व आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा हैl अतिथियों की आगमन से पूर्व शहर को सुसज्जित करने की तैयारी चल रही हैl
अधिकारियों के साथ खुद नगर आयुक्त भी खड़े होकर सड़कों पर कार्यों को करते हुए दिखाई दे रहे हैंl निर्धारित रूट पर विशेष ध्यान देते हुए प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग भी जारी हैl किसी प्रकार की कमी ना रह जाए इसका विशेष ध्यान देने के लिए नगर आयुक्त द्वारा संबंधित विभाग अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैl


उद्यान विभाग प्रभारी डॉक्टर अनुज को मुख्य चौराहा तथा मुख्य मार्गों पर आने वाले ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज को व्यवस्थित करने के आदेश दिए गए हैं, जिन पर तैयारी रात भर जारी हैl आवश्यकता अनुसार उचित स्थान पर गमले तथा पौधे लगाने के लिए भी कहा गया हैl
निरीक्षण के दौरान मौके पर डॉक्टर अनुज उद्यान प्रभारी, मुख्य अभियंता निर्माण, प्रभारी प्रकाश, तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश उपस्थित रहेl गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा तथा टीम द्वारा रात्रि में भी कार्य जारी रखा जा रहा हैl गाजियाबाद के सम्मान एवं स्वच्छता और सुंदरता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य जोरों पर चल रहा हैl


