सांसद एवं महापौर ने नगर निगम द्वारा बनाये गये स्पोर्ट्स प्लाजा का किया उद्घाटन

- गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आर डी सी फ्लाई ओवर के नीचे प्रयोग न होने वाली गजह को स्पोर्ट प्लाजा के रूप में विकसित किया गया जिसका आज लोकार्पण कार्यक्रम किया गया है
गाजियाबाद: सांसद जनरल विजय कुमार सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं महापौर सुनीता दयाल ने नगर निगम द्वारा बनाये गये स्पोर्ट्स प्लाजा का नारियल फोड़कर शिलान्यास करते हुए रिबन काटकर उद्घाटन किया।

सांसद ने स्पोर्टस प्लाजा का निरीक्षण किया और किक्रेट एवं वॉलीबॉल खेल का आनन्द लिया। उन्होने नगर निगम के द्वारा कराये गये इस कार्य के लिए नगर आयुक्त डॉ.नितीन गौड़ और महापौर सुनीता दयाल की भूरी—भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि बहुत ही सुन्दर जगह पर निगम द्वारा अद्भुत कार्य किया गया है। इससे स्पोर्ट्स के बच्चों को आगे बढ़ने में काफी सुविधा मिलेगी। इस तरह के निर्माण कार्य और विकास कार्य गाजियाबाद को समृद्ध बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। यह एक अनोखी पहल है भविष्य में स्पोर्टस खिलाडियों के लिए कारगर सिद्ध होगी।


इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ.नितीन गौड़, योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी सहित नगर निगम के पदाधिकारी अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।