महापौर ने किया G20 रूठ का निरीक्षण;पूरे रूट पर तिरंगा झंडा लगाया जाए

गाजियाबाद: महापौर सुनीता दयाल ने दिल्ली में होने वाले G20 सम्मेलन के रूट का निरीक्षण किया जिसमें एयर फोर्स हिण्डन से एलिवेटेड रोड होते हुए यू पी गेट तक नगर निगम द्वारा सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमे सड़क निर्माण,सुंदर पेंटिंग, डिवाइडर रंगाई पुताई,पेड़ो की छटाई, पेड़ो की धुलाई,कलरफुल लाइटिंग, वेलकम लाइटिंग,बटरफ्लाई लाइट्स, पॉल की रंगाई पुताई,प्रकाश व्यवस्था, गमले पुताई,गमले लगाना,फूलदार पौधे लगाने,G20 के स्लोगन,सफाई व्यवस्था, कलरफुल टाइल्स, आस पास की टंकियों पर पेंटिंग्स, होर्डिंग के माध्यम से जागरूकता,एवं अन्य कार्य किये जा रहे है जिससे शहर सुंदर दिखे और सुंदर शहर एवं भारत का मैसेज विदेशों तक जाए।

भारत को G20 की अध्यक्षता का पहली बार मौका मिला है, जिसमे 40 देशों के राष्ट्पति,प्रधानमंत्री एवं अन्य अधिकारीगण भारत आएंगे और गाजियाबाद हिण्डन एयर फोर्स से एलीवेटेड होते हुए दिल्ली जाएंगे। उपरोक्त कार्यक्रम के लिए गाजियाबाद नगर निगम भी दिन रात कार्य कर रहा है, जिससे शहर साफ और सुंदर दिखे और भारत एक अच्छी पहचान बना सके।

मेयर सुनीता दयाल ने अधिकारियों को पूरे रूट पर देश का तिरंगा झंडा लगाने को कहा है, जिससे हमारे तिरंगे का अच्छा मैसेज जाए, जगह जगह एल ई डी स्क्रीन लगाने को कहा जिसमे गाजियाबाद के साथ प्रदेश और देश के अध्भुत चित्र चलाए जाए,और G20 के स्लोगन के नीचे गाजियाबाद नगर निगम लिखने के निर्देश दिए गए है।
