महापौर ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओ को लेकर अधिकारियों साथ की बैठक

- कांवड़ यात्रा को सफल बनाना हमारा संकल्प:महापौर
- कांवडिय़ों पर की जाए पुष्प वर्षा:महापौर
- सम्पूर्ण कांवड़ यात्रा रहे प्लास्टिक मुक्त महापौर ने की शाहवासियो से अपील
- जलाभिषेक हेतु रहेगी गंगा जल की व्यवस्था
- मुख्य मार्गो पर स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर होंगे बैरीकेट
- 30 CCTV कैमरे लगेंगे जिसकी निगरानी कन्ट्रोल रूम से होगी
गाज़ियाबाद: 15 जुलाई 2023 को श्रावण शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जिसमे भगवान शिव के भक्तों द्वारा विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक हेतु कांवड़ मेले हेतु सेवा करने के लिए शहर वासी जगह जगह भंडारे का आयोजन करते है जिसमे गाजियाबाद नगर निगम अहम भूमिका निभाता है।

उपरोक्त मेले की व्यवस्था हेतु महापौर सुनीता दयाल ने आज नगर नगम महापौर कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे नगर आयुक्त नितिन गॉड, अपर नगर आयुक्त अरुण यादव,जी एम जल आनंद त्रिपाठी, मुख्य अभियंता एन के चौधरी, उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंह,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश, लेखाधिकारी डॉ गीता कुमारी,एवं सहायक अभियंता आश कुमार उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य स्थल दुधेश्वर नाथ मंदिर,मेरठ रोड,शम्भू दयाल कॉलेज,रामलीला मैदान घंटा घर,आदि होते है जिसमे नगर निगम का कन्ट्रोल रूम मेरठ रॉड तिराहे पर बनता है। इस बार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक हेतु गंगा जल की व्यवस्था,30 पानी के टैंक एवं सनाहन हेतु टोटी की व्यवस्था,20 मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था,मुख्य मार्ग की 3500 लाइट क्रियाशील, डेकोरेटिव लाइट,30 CCTV कैमरे,3 टॉवर निगरानी हेतु,महिला एवं पुरुष द्वारा जलाभिषेक हेतु अलग अलग लाइन की बेरिकेटस, मुख्य रॉड स्थापित ट्रांसफार्मर की बैरीकेट,कांवड़ मार्ग पर स्थित लोहे के खम्बो पर पिन्नी लपेटने का व्यवस्था, नगर निगम सीमा में सड़क पर बेरिकेटस एवं लाइट, साफ सफाई,चुना छिड़काव, फॉगिंग, कूड़े हेतु छोटे वाहनों की व्यवस्था, सफाई कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी,कावड़ मार्ग पर सड़क मरम्मत/पैच वर्क एवं यू टर्न पर बेरिकेटस,कावड़ स्टैंड, कांवड़ मार्ग पर घास झाड़ियों एवं झुंड की कटाई, एवं शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था कराई जाएगी।