गाजियाबाद : नगर निगम गाजियाबाद द्वारा आज लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गाजियाबाद 311 एप का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महापौर ने कहा कि गाजियाबाद 311 एप शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इस एप के माध्यम से शहरवासी 66 प्रकार की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से शहरवासी घर बैठे ही अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और उनका निवारण करवा सकते हैं।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि गाजियाबाद 311 एप एक अत्याधुनिक एप है। यह एप शहरवासियों को नगर निगम की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने में आसानी प्रदान करेगा।उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से शहरवासी नगर निगम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भी गाजियाबाद 311 एप की सराहना की। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ने गाजियाबाद 311 एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से शहरवासी घर बैठे ही अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और उनका निवारण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से शहरवासी नगर निगम की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर के विकास में निरंतर प्रयास किया जा रहा है इसके सहयो6 के लिए एच डी एफ सी बैंक द्वारा सी एस आर फंड के माध्यम से 311 एप में और उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य सहयोग किया गया है साथ ही सभी वार्डों में बेहतर कार्य हो रहा है स्वच्छता के क्षेत्र में भी गाजियाबाद नगर निगम भारतवर्ष में टॉप 3 में स्थान प्राप्त करें जिसके लिए लगातार कुशल नेतृत्व में कार्य हो रहा है, कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी ने ऐप डाउनलोड किया तथा ऐप डाउनलोड करने के उपरांत शहर वासियो में उत्साह देखा गया, कार्यक्रम में उपस्थित गन माननीय ने जागरुक होकर ऐप डाउनलोड करने के उपरांत अपनी खुशी जाहिर की, महापौर द्वारा स्वच्छता तथा पहले मतदान फिर जलपान की शपथ दिलाई गई, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद दिया गया।
अतिथियों में विधायक अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, करनल टीपीएस त्यागी, एचडीएफसी बैंक से अक्षय कुमार दीक्षित तथा सीडीओ उपस्थित रहे, शहर सभी मा. पार्षद मुख्य रूप से उपस्थित हुए, कई सामाजिक संस्थाएं तथा आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए, उपस्थित जनों ने गाजियाबाद 311 एप के भव्य शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी तथा गाजियाबाद नगर निगम टीम का उत्साहवर्धन किया।