Ghaziabad
गाजियाबाद में वार्डों की आरक्षण सूची जारी: 100 में से 22 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, 43 अनारक्षित वार्डों में रहेगी सबसे ज्यादा जंग
गाजियाबाद : नगर निगम और तीन नगर पालिकाओं के वार्ड आरक्षण की सूची गुरुवार देर शाम उप्र शासन ने जारी कर दी है। नगर निगम के 100 वार्डों में से 22 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 43 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी के अनुसार, पाषदों के आरक्षण सूची पर एक सप्ताह के अंदर आपत्ति या सुझाव लिए जाएंगे। लोगों को अपनी आपत्ति डीएम कार्यालय में देनी होगी। इसके बाद उन पर विचार किया जाएगा।
वार्ड मेंबरों की आरक्षण सूची जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने गुणा-भाग शुरू कर दिया है। वहीं आरक्षण सूची जारी होते ही तमाम संभावित उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
फिलहाल, इस लिस्ट के आने के बाद चुनावी सरगर्मी ने जोर पकड़ लिया है। अब सिर्फ चेयरमैन और महापौर के आरक्षण का इंतजार किया जा रहा है।