अयोध्या में श्री राम के आने पर गाजियाबाद नगर निगम भी शहर में करेगा कार्यक्रम, निकलेगी श्री राम यात्रा, पार्षद तथा अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था:महापौर
- 14-22 जनवरी तक मंदिरों में नगर निगम करेगा समुचित व्यवस्था:महापौर
- रूट चार्ट बनाकर नगर निगम करेगा तैयारी, भव्य होगा कार्यक्रम:नगर आयुक्त
गाजियाबाद: 22 जनवरी को अयोध्या मे भगवान श्री राम का आगमन है मंदिर निर्माण के बाद भगवान की घर वापसी हो रही है। 500 वर्षो का इंतजार खत्म हो रहा है जिसको पूरा देश हर्ष उल्लास से साथ 22 जनवरी को दीपावली के रूप में मनाएगा इसी क्रम में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में भी कथा जैसे धार्मिक कार्यक्रम मनेगे और इसी प्रकार गाजियाबाद नगर निगम ने भी शहर में 40 मंदिरों को चिन्हित किया है जिसमे नगर निगम द्वारा समस्त समुचित व्यवस्था की जाएगी।
गाजियाबाद नगर निगम भव्य रूप से कार्यक्रमों का आयोजन करेगा जिसमें विशेष रूप से शोभा यात्रा भी निकलेगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। सभी धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई की उचित व्यवस्था भी की जाएगी तथा मार्गो को भी सुंदर व सुसज्जित किया जाएगा।
महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि अयोध्या में श्री राम के आने पर गाजियाबाद नगर निगम परिवार भी शहर में कार्यक्रम करेगा। भगवान श्री राम यात्रा की परिवार सहित यात्रा निकलेगा जिसमे सभी अधिकारी, सभी पार्षद,सभी कर्मचारियों के साथ यात्रा को श्री राम की जय जयकार ढोल के साथ धार्मिक आयोजन किया जाएगा।हमारे भगवान श्री राम बहुत लंबे वनवास के बाद घर वापस आ रहे है, देश के साथ साथ हम अपने शहर में भी श्री राम जी का स्वागत करेंगे। उनकी पूजा अर्चना कर धार्मिक कार्यक्रम करेंगे, इसके साथ यू पी गेट पर श्री राम जी की प्रतिमा और एक रास्ते का नाम राम पथ रखा जाएगा।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया कि भगवान श्री राम की यात्रा के लिए रूठ चार्ट बनाकर नगर निगम तैयारी करेगा और कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव कार्यक्रम के नोडल प्रभारी रहेंगे ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई संस्थाएं भी निगम का सहयोग करेगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए लगातार बैठक भी हो रही है। जनप्रतिनिधि गण बढ़-चढ़कर कार्यक्रम की तैयारी में हिस्सा ले रहे हैंl