गाजियाबाद, 25 जनवरी, 2024 | थाना कविनगर क्षेत्र में एक भाई ने अपनी बहन पर गोली मार दी। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। पीड़िता की पहचान 17 वर्षीय भूमि चौधरी के रूप में हुई है। वह अपने घर से स्कूल जा रही थी जब उसके भाई ध्रुव चौधरी ने उसके ऊपर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भूमि को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ध्रुव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।
अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
पुलिस का कहना है कि ध्रुव चौधरी से पूछताछ की जा रही है। घटना के अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


