Ghaziabad
थाना ट्रॉनिका सिटी में छेड़छाड़ कर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश,अभियुक्त की हिरासत में
गाज़ियाबाद: थाना ट्रॉनिका सिटी में एक युवती द्वारा तहरीर दी गई जिसमें उसने बताया कि एक जाहिद नाम के व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ कर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई है । पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रकरण एक ही समुदाय से सम्बन्धित है ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा पता चला कि उक्त अभियुक्त घायल अवस्था में अपने घर पर मौजूद है, उसे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । स्वस्थ होने के उपरान्त न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।पीड़िता का मेडिकल व बयान अंकित करा दिये गये है ।अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


