Ghaziabad

वेव सिटी में कोहरे के कारण एनएच-9 पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत

गाजियाबाद, 16 जनवरी 2024: वेव सिटी एरिया में सोमवार तड़के कोहरे के कारण एनएच-9 पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद शव के ऊपर से सैकड़ों वाहन गुजर गए, जिससे शव पूरी तरह से कुचल गया। सुबह करीब 10 बजे सड़क पर खून देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। पहली बार क्लियर नहीं हुआ कि क्या है। जांच करने पर पैर और हाथ की उंगलियां मिलीं, जिसके बाद इंसान होने की पुष्टि हुई। अभी शव महिला का है या पुरुष का यह भी साफ नहीं हुआ है। आसपास के क्षेत्रों में इस बारे में जानकारी भेजी गई है।

हादसा कितने बजे और कैसे हुआ यह साफ नहीं है। सद्भावना कट पर खून को देखकर सूचना मिली थी। एसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि हादसा सोमवार तड़के हुआ है, जिसके बाद कोहरे में शव किसी को दिखा नहीं और वाहन ऊपर से गुजर गए। एनएच-9 पर बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव की जो स्थिति थी, उसे देखकर लग रहा है कि उसके ऊपर से सैकड़ों वाहन निकल गए, जिस कारण शव इस स्थिति में पहुंचा। हाइवे पर शव की स्थिति को देखकर पुलिस भी हैरान थी।

एसीपी ने बताया कि मरने वाला कौन है, इसके बारे में पता करने के लिए आसपास के इलाके में जानकारी की जा रही है। अन्य जिलों के थाने में सूचना दी गई है। शव पोस्टमॉर्टम होने की स्थिति में भी नहीं है। उसके परिवार या परिचित के बारे में जानकारी होने पर पहचान की संभावना लग रही है। पुलिस अपने स्तर पर प्रयास कर रही है।

पुलिस ने दिए ये निर्देश

  • एनएच-9 पर कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने कई निर्देश जारी किए हैं।
  • वाहन चालकों को धीर-धीरे वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
  • वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाने के निर्देश दिए गए हैं।
  • वाहन चालकों को कोहरे में वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।
  • पुलिस ने पैदल चलने वालों को भी कोहरे में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button