8 फरवरी के हिन्दू सम्मेलन को लेकर राजनगर में भव्य बाइक व कार रैली; भगवा पताकाओं से सजा क्षेत्र, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

गाजियाबाद। समाज में जागरूकता लाने और समस्त हिन्दू समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से राजनगर में आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाले हिन्दू सम्मेलन के समर्थन में रविवार को एक भव्य बाइक एवं कार रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर, राजनगर सेक्टर-9 से हुआ। यह रैली सेक्टर-13 व 14 से होती हुई, सेक्टर-14 चौराहा, हिन्ट चौराहा, सेक्टर-2 व 5 से गुजरते हुए, सेक्टर-10 चौराहे से सेक्टर-9 के रास्ते सेंट्रल पार्क पर आकर संपन्न हुई।
रैली में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे राजनगर क्षेत्र को प्रभु श्रीराम की भगवा पताकाओं और तोरणद्वारों से सजाया गया था। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया।
दिव्य योग संस्थान के बच्चों का दण्ड संचालन बना आकर्षण
रैली के दौरान दिव्य योग संस्थान के बच्चों द्वारा प्रस्तुत दण्ड संचालन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सकल हिन्दू समाज के लोगों ने एकजुट होकर रैली में सहभागिता करते हुए हिन्दू एकता का संदेश दिया।
अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की सहभागिता
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष केपी गुप्ता, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, राजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए डी.के. गोयल, राजनगर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, पी.के. गुप्ता, राकेश चावला, किरण मक्कड़, गगन अरोड़ा, सौरभ गर्ग, देवेंद्र हितकारी, रेखा अग्रवाल, ममता गुप्ता, धुरेंद्र कुमार गोयल, अमरीश कुमार त्यागी, जे.पी. राणा, राजीव मोहन गुप्ता, मोतीलाल गर्ग, विनोद गोयल, भानु शिशौदिया, आचार्य सुदर्शन देव, तनिष्क शिशौदिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके साथ ही International Society for Krishna Consciousness (इस्कॉन) से जुड़े सुरेश प्रभु, वर्चस्व त्यागी, मोनिया चौधरी, उर्मिला ढाका, संध्या, शशि तोमर, साबी, श्वेता, देविका सहित सैकड़ों नागरिकों ने रैली में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
आयोजकों ने बताया कि 8 फरवरी को आयोजित होने वाला हिन्दू सम्मेलन समाज में सकारात्मक संवाद, सामाजिक समरसता और एकजुटता को और मजबूत करेगा।


