Ghaziabad

इंदिरापुरम थाने के साइबर सैल के तेजतर्रार टीम ने पीड़ितों के चहरे पर मुस्कान लौटाई

गाजियाबाद: साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच इंदिरापुरम थाना की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पीड़ितों की ठगी गई धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। इस कार्रवाई से पीड़ितों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया।

पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देशों के तहत साइबर सेल लगातार साइबर फ्रॉड के मामलों में सक्रियता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल वर्मा के नेतृत्व में टीम ने अमृता (पत्नी अभिषेक मिश्रा) की 1,50,000 रुपये तथा अपूर्वा (पुत्री जय प्रकाश शर्मा) की 91,997 रुपये की ठगी गई रकम वापस कराई।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में साइबर ठगी के माध्यम से धनराशि निकाली गई थी, जिसके बाद पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच और संबंधित बैंकिंग प्रक्रियाओं के जरिए राशि को रिकवर कराया।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ितों ने इंदिरापुरम साइबर सेल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई के कारण उनकी मेहनत की कमाई सुरक्षित वापस मिल सकी।

इस पूरी कार्रवाई में इंस्पेक्टर अनिल वर्मा, सब-इंस्पेक्टर सचिन और कांस्टेबल पुष्पेंद्र सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button