New DelhiYour Space

रामलीला देश की अनमोल धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर, इसके मूल स्वरूप की रक्षा जरूरी – दीपक कुमार त्यागी

दिल्ली की विश्व प्रसिद्ध ‘लव-कुश रामलीला’ में वरिष्ठ पत्रकार ‘दीपक कुमार त्यागी’ का हुआ सम्मान

नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव-कुश रामलीला में देश दुनिया के दिग्गज रोजाना प्रभु श्रीराम की लीलाओं के अद्भुत व आलौकिक मंचन का आनंद व आशीर्वाद लेने आते रहते हैं। इसी क्रम में अपनी लेखनी से देश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को बेहद दमदार ढंग से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, राजनीतिक विश्लेषक व रचनाकार दीपक कुमार त्यागी का दिल्ली के लालकिले मैदान की बेहद प्राचीन लव-कुश रामलीला में पहुंचने पर सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार त्यागी को लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार व चैयरमेन पवन गुप्ता, लीला में भगवान शिव व सुग्रीव का किरदार निभा रहे दिग्गज अभिनेता मनीष चतुर्वेदी व कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेहरबान आदि ने पटका पहनाकर और राम दरबार का प्रतीक चिन्ह भेंट सम्मानित किया।

दीपक कुमार त्यागी ने सम्मान देने के लिए लव-कुश रामलीला कमेटी का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भव्य व विशाल बेहद शानदार आयोजन के लिए लव-कुश रामलीला कमेटी के समस्त ट्रस्टी व अन्य सहयोगी बधाई के पात्र है। दीपक कुमार त्यागी कहते है कि रामलीला भारत की प्राचीन गौरवशाली धार्मिक व सांस्कृतिक की बेहद धरोहर, आज इसके मूल स्वरूप की रक्षा करना बेहद जरूरी है, क्योंकि आजकल जिस तरह से रामलीला के मंच पर लीला के नाम पर देश के कुछ स्थानों पर अश्लील व फूहड़ फिल्मी गानों पर अश्लील डांस चलता रहता है, वह रामलीला के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ का अपराध है, जिस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए, लीला के नाम पर ऐसा घटिया आयोजन करवाने वाले लोगों को मर्यादा में रहकर लीला करवाने का तरीका दिल्ली की लव-कुश रामलीला कमेटी से सीखना चाहिए।

दीपक कुमार त्यागी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का नाम दिल से जपने मात्र से ही मनुष्य के जीवन से अंधकार की गहरी काली छाया दूर हो जाती है, वह जीवन में सभ्यता से परिपूर्ण मर्यादित आचरण करने लगता है, उसका जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने लगता है, उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि हर व्यक्ति, समाज व देश के हित में हम सभी लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों व उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, क्योकि आज देश में जिस तेजी के साथ कुछ लोगों का चारित्रिक पतन होकर समाज को परेशान करने वाले अपराध व अत्याचार बढ़ रहे है, उस स्थिति में लोगों को प्रभु श्रीराम का चरित्र हमें सत्कर्म करने की प्रेरणा देते हुए, हमारा व हमारी पीढ़ियों को एक उच्च जीवन पथ पर चलने का सही मार्ग दिखाता है। इस दौरान दीपक कुमार त्यागी ने रामलीला से जुड़े हुए विभिन्न कलाकारों व अन्य सहयोगियों से रामलीला के मंचन से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा भी की और दर्शकों से भी बातचीत करके रामलीला के बारे में उनके विचार जाने।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button