
विधायक ने मिठाई खिलाकर बच्चे का बढ़ाया हौशला माता पिता को भी दी बधाई
साथ मे स्थानीय भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, विधायक प्रतिनिधि सुनील शर्मा, अमित शर्मा, राकेश महेश्वरी, सर्वेश उपाध्याय, संजू धीमान भी रहे उपस्थित


रूस यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है ऐसे में रोहटा रोड सरस्वती विहार निवासी स्नेह आशीष पुत्र मालाकार यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है कई दिन संघर्ष करने के बाद स्नेह आशीष रोमानिया बॉर्डर क्रॉस करके भारत सरकार के कैंप में पहुंचा और अब दिन बुधवार सुबह 2:00 बजे प्रातः अपने घर पहुंच गया है। सकुशल पुत्र की वापसी पर पिता मालंकार माता सपना मालंकार बेहद खुश हैं ।मेरठ कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल के साथ बुधवार को भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, सुनील शर्मा, अमित शर्मा, राकेश महेश्वरी, सर्वेश उपाध्याय, आदि कार्यकर्ता स्नेह आशीष के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर बच्चे का हौसला बढ़ाया, और परिवार को बधाई दी ।
स्नेह आशीष ने बताया की वह घर पहुंच कर बहुत खुश है।भारत सरकार ने बहुत ही अच्छे इंतजाम बॉर्डर पर कैंप में कर रखे हैं। किसी भी भारतीय छात्र को खाने पीने की कोई दिक्कत भारत सरकार नही होने दे रही है । – 6 डिग्री के तापमान में ठंड से बचने के लिए बहुत ही अच्छी रजाइया कंबल खाने के पैकेट और रूम हीटर लगा रखे हैं। आने जाने के लिए भारतीय एंबेसी ने अच्छी बसों के प्रबंध कर रखे हैं।
स्नेह आशीष ने भारत सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि बॉर्डर पर भारत सरकार ने जो प्रबंध कर रखे हैं उनकी तत्परता से आज मैं अपने घर लौट पाया हूं। विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने बच्चे को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यूक्रेन में जो भी भारतीय छात्र फंसे हैं मोदी सरकार उनको घर वापसी लाने के लिए संकल्प बंद है और लगातार भारतीय विमान बच्चों को घर वापसी ला रहे हैं ।अब सरकार ने जल्दी से जल्दी बच्चों को वहां से वापस स्वदेश लाने के लिए सुखोई विमान भी भेजने शुरू कर दिए है। जिस कारण जल्द से जल्द सभी भारतीय छात्र यूक्रेन से स्वदेश लौटेंगे ।


