Ghaziabad
जीजा के दोस्त ने नाबालिग का किया बलात्कार, जीजा ने दिया साथ, पुलिस ने धर दबोचा
गाजियाबाद: थाना मसूरी में सूचना प्राप्त हुई जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ नोएडा के रहने वाले फरदीन ने बलात्कार किया है। इस प्रकरण में आरोपी का साथ देने वाला पीड़िता के रिश्ते में जीजा लगता है जिसको लेकर मसुरी थाने में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है जिसको लेकर पुलिस ने कार्येवाहि करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला बीते 2 तारीख का है जिसमें क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ फरदीन जो नोएडा का निवासी है ने बलात्कार किया है। साथ में उसका दोस्त जिसने फरदीन आरोपी को साथ दिया है वो पीड़िता के रिश्ते में जीजा लगता है। 4 जनवरी 2024 को थाना मसूरी में पीड़िता के पिता द्वारा तहरीर दी।


