NationalSpiritual

अमरनाथ यात्रा : अमरेश्वर महादेव का स्थान

मेरठ : अमरनाथ यात्रा कश्मीर घाटी में आयोजित की जाती है। अमरनाथ गुफा 12,800 फीट की ऊंचाई पर है। यह यात्रा थोड़े समय के लिए खुलती है। आम तौर पर अमरनाथ के दर्शन जून और जुलाई के महीने में शुरू होते हैं। और यात्रा का समापन अगस्त के महीने में है।

अमरनाथ यात्रा स्वयं निर्मित बर्फ शिव लिंग के दर्शन के लिए अमरनाथ गुफा की यात्रा है। अमरनाथ यात्रा दो मार्गों से होती है। आम तौर पर, ये दो मार्ग पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग हैं। हालांकि, अधिकांश तीर्थयात्री अमरनाथ गुफा तक ट्रेकिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन बालटाल और पहलगाम से भी हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध है। साथ ही, यह हिंदू पौराणिक कथाओं में एक विशेष स्थान रखता है। यह भगवान शिव के स्वर्गीय निवास की यात्रा है। अमरनाथ यात्रा की तीर्थयात्रा एक कठिन ट्रेक है जो आपको संकरे और खड़ी पहाड़ी रास्तों का अनुसरण करने देता है। उस स्थान तक पहुँचने के लिए रास्ते में कई बाधाएँ हैं जहाँ भगवान शिव का पवित्र बर्फ लिंग स्थित है।

अमरनाथ गुफा हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थस्‍थल है। असल में यह अमरेश्वर महादेव का स्थान है। प्राचीनकाल में इसे ‘अमरेश्वर’ कहा जाता था।

111 10

स्थानीय इतिहासकार मानते हैं कि 1869 के ग्रीष्मकाल में गुफा की फिर से खोज की गई और पवित्र गुफा की पहली औपचारिक तीर्थयात्रा 3 साल बाद 1872 में आयोजित की गई थी।

एक अंग्रेज लेखक लारेंस अपनी पुस्तक ‘वैली ऑफ कश्मीर’ में लिखते हैं कि पहले मट्टन के कश्मीरी ब्राह्मण अमरनाथ के तीर्थयात्रियों की यात्रा कराते थे। बाद में बटकुट में मलिकों ने यह जिम्मेदारी संभाल ली, क्योंकि मार्ग को बनाए रखना और गाइड के रूप में कार्य करना उनकी जिम्मेदारी थी। वे ही बीमारों, वृद्धों की सहायता करते और उन्हें अमरनाथ के दर्शन कराते थे इसलिए मलिकों ने यात्रा कराने की जिम्मेदारी संभाल ली। इन्हें मौसम की जानकारी भी होती थी। आज भी चौथाई चढ़ावा इस मुसलमान गडरिए के वंशजों को मिलता है।

aaa 1

पहलगांव का अर्थ होता है गड़रिए का गांव। पौराणिक मान्यता है कि एक बार कश्मीर की घाटी जलमग्न हो गई। उसने एक बड़ी झील का रूप ले लिया। जगत के प्राणियों की रक्षा के उद्देश्य से ऋषि कश्यप ने इस जल को अनेक नदियों और छोटे-छोटे जलस्रोतों के द्वारा बहा दिया। उसी समय भृगु ऋषि पवित्र हिमालय पर्वत की यात्रा के दौरान वहां से गुजरे। तब जल स्तर कम होने पर हिमालय की पर्वत श्रृखंलाओं में सबसे पहले भृगु ऋषि ने अमरनाथ की पवित्र गुफा और बर्फानी शिवलिंग को देखा। मान्यता है कि तब से ही यह स्थान शिव आराधना का प्रमुख देवस्थान बन गया और अनगिनत तीर्थयात्री शिव के अद्भुत स्वरूप के दर्शन के लिए इस दुर्गम यात्रा की सभी कष्ट और पीड़ाओं को सहन कर लेते हैं। यहां आकर वह शाश्वत और अनंत अध्यात्मिक सुख को पाते हैं।

कितनी प्राचीन गुफा? :

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर से करीब 141 किलोमीटर दूर 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा को पुरातत्व विभाग वाले 5 हजार वर्ष पुराना मानते हैं अर्थात महाभारत काल में यह गुफा थी। लेकिन उनका यह आकलन गलत हो सकता है, क्योंकि सवाल यह उठता है कि जब 5 हजार वर्ष पूर्व गुफा थी तो उसके पूर्व क्या गुफा नहीं थी?….हिमालय के प्राचीन पहाड़ों को लाखों वर्ष पुराना माना जाता है। उनमें कोई गुफा बनाई गई होगी तो वह हिमयुग के दौरान ही बनाई गई होगी अर्थात आज से 12 से 13 हजार वर्ष पूर्व।

पुराण के अनुसार काशी में दर्शन से दस गुना, प्रयाग से सौ गुना और नैमिषारण्य से हजार गुना पुण्य देने वाले श्री बाबा अमरनाथ के दर्शन हैं। और कैलाश को जो जाता है, वह मोक्ष पाता है। पुराण कब लिखे गए? कुछ महाभारतकाल में और कुछ बौद्धकाल में। तब पुराणों में इस तीर्थ का जिक्र है। इसके बाद ईसा पूर्व लिखी गई कल्हण की ‘राजतरंगिनी तरंग द्वि‍तीय’ में उल्लेख मिलता है कि कश्मीर के राजा सामदीमत (34 ईपू-17वीं ईस्वीं) शिव के भक्त थे और वे पहलगाम के वनों में स्थित बर्फ के शिवलिंग की पूजा करने जाते थे। बर्फ का शिवलिंग कश्मीर को छोड़कर विश्व में कहीं भी नहीं मिलता।

113 5

इस उल्लेख से पता चलता है कि यह तीर्थ कितना पुराना है। पहले के तीर्थ में साधु-संत और कुछ विशिष्ट लोगों के अलावा घरबार छोड़कर तीर्थयात्रा पर निकले लोग ही जा पाते थे, क्योंकि यात्रा का कोई सुगम साधन नहीं था इसलिए कुछ ही लोग दुर्गम स्थानों की तीर्थयात्रा कर पाते थे।

बृंगेश संहिता, नीलमत पुराण, कल्हण की राजतरंगिनी आदि में अमरनाथ तीर्थ का बराबर उल्लेख मिलता है। बृंगेश संहिता में कुछ महत्वपूर्ण स्थानों का उल्लेख है, जहां तीर्थयात्रियों को अमरनाथ गुफा की ओर जाते समय धार्मिक अनुष्ठान करने पड़ते थे। उनमें अनंतनया (अनंतनाग), माच भवन (मट्टन), गणेशबल (गणेशपुर), मामलेश्वर (मामल), चंदनवाड़ी (2,811 मीटर), सुशरामनगर (शेषनाग, 3454 मीटर), पंचतरंगिनी (पंचतरणी, 3,845 मीटर) और अमरावती शामिल हैं।

हर हर महादेव

111 19
WhatsApp Image 2022 05 29 at 4.47.13 PM
43586573 2275212839159747 1708808624828055552 n
112 8
112

We accept guest posts. Write to us at contact@localpostit.com to get your articles published.

LP News

Local Post News Network

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button