वैम्बे कालोनी नंदग्राम के निवासी विकास कार्यो की मांग को लेकर नगर निगम पहुंचे

गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद के वार्ड 11 वैम्बे कालोनी नंदग्राम के निवासी और राष्ट्रीय सरल पार्टी के पदाधिकारी शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे। उन्होंने 22 सालों से विकास कार्यो से वंचित चल रही कॉलोनी के विकास की मांग को लेकर नगर आयुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कालोनीवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं जैसे सड़कों की खराब हालत, पानी की समस्या, सफाई की समस्या आदि के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
नगर आयुक्त और जिलाधिकारी ने कालोनीवासियों की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए जल्द ही समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन से कालोनीवासी काफी खुश हुए।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व मीनाक्षी चौधरी और अनिल दुबे ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय सरल पार्टी के पदाधिकारियों ने भी इस मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लिया और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
इस मौके पर भूपेंद्र नाथ, मनोज अग्रवाल, ममता गर्ग, कृष्ण कुमार, रंजीत सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, जुगलकिशोर, चंद्रपाल प्रधान, मयंक ग्रोवर इक़बाल, नदीम, संजय, गोपाल, चन्दन, सीमा, रंजना देवी, संजद आलम शीला गिरी, मनोज, अशोक, आदिल, सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में कालोनीवासी मौजूद रहे।



