Ghaziabad

राजनगर आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में करोड़ों के गहनों की कथित चोरी, सेल्सकर्मी पर संलिप्तता का संदेह

  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज, पांच टीमों का गठन; एक व्यक्ति से पूछताछ जारी

गाजियाबाद। राजनगर आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में कथित रूप से करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे थाना कविनगर को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आरडीसी स्थित तनिष्क शोरूम में चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार शोरूम के एक सेल्सकर्मी नितिन वर्मा पर एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया गया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में संबंधित कर्मचारी को चाबी के माध्यम से शोरूम खोलते हुए देखा गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित चाबी गौतम राज के पास रहती थी। पुलिस ने गौतम राज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त, कविनगर सूर्यबली मौर्य के अनुसार मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कविनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के सफल अनावरण और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल चोरी की वास्तविक मात्रा और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button