मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक, मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेताओ ने जाहिर करी संवेदनाए

सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच में ली अंतिम सांस
सपा संरक्षक व यूपी के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हुई मौत
22 अगस्त को किया गया था मेदांता अस्पताल में भर्ती
1 अक्टूबर की रात को आइसीयु में किया गया था शिफ्ट
मेदांता के एक डॉक्टरो का पैनल कर रहा था मुलायम सिंह यादव का इलाज
नोएडा: समाजवादी पार्टी के संस्थापक,संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के बड़ी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोसणा करी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संरक्षक के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके पुत्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाए व्यक्त करी।
सीएम योगी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है और उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।”
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा “समाजवादी पार्टी के व्योवृद्ध नेता व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के आज निधन हो जाने की ख़बर अति-दुःखद। उनके परिवार व सभी शुभचिन्तकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।”
वहीँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि “देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व अपार दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”
सपा संस्थापक के निधन पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि “नेताजी का जाना बेहद दुखद है। निशब्द हूं। ऐसी विभूति धरती पर कभी कभार आती है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने जो थाती सौंपी है। उसे बचाने का निरंतर प्रयास होगा।”