Ghaziabad

प्रतीक ग्रैंड सिटी में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद : दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भगतसिंह शाखा एवं भारतीय योग संस्थान ने प्रतीक ग्रैंड सिटी में सामूहिक योग और आसन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रतीक ग्रैंड सिटी के सम्मानित निवासियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय भाग संचालक अशोक जी के प्रवास से हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्जुन सिंह, विनोद , शिव मोहन तिवारी, रोशन लाल कपूर, नवीन जैन, ज्ञानेन्द्र, विमल उपाध्याय, कौशल गुप्ता, मीना त्रिपाठी, बृजेश भारद्वाज, रंधावा सहित लगभग 100 लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी के बास्केटबॉल कोर्ट में सुबह 5:30 बजे से किया गया। योगाचार्यों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिनमें सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, पद्मासन, शवासन, अनुलोम विलोम प्राणायाम और कपालभाति प्राणायाम शामिल थे।

योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अशोक जी ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय परंपरा है जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करता है।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों ने योग का अभ्यास करने का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि योग एक स्वस्थ जीवन जीने का एक शानदार तरीका है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button