New Delhi

पुरानी दिल्ली की जलेबी और रामलीला: “भाभी जी घर पर हैं” के कलाकारों का हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली: विश्व प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में इस बार कुछ खास देखने को मिला जब लोकप्रिय कॉमेडी शो “भाभी जी घर पर हैं” के मशहूर कलाकारों का स्वागत बेहद अनोखे अंदाज में किया गया। शो के जाने-माने कलाकार आसिफ शेख (विभूति जी) और रोहिताश गौर (मनमोहन तिवारी जी) इस बार भी दिल्ली की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे, जहां उनका स्वागत पुरानी दिल्ली की मशहूर जलेबी से किया गया।

लवकुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने उन्हें विशेष तौर पर पुरानी दिल्ली के स्वादिष्ट जलेबियों का लुत्फ उठवाया और फिर हनुमान गदा और भगवान राम की मूर्ति भेंट कर उनका सम्मान किया। इस खास मौके पर रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, पवन गुप्ता चेयरमैन और सत्य भूषण जैन भी उपस्थित थे।

आसिफ शेख और रोहिताश गौर ने रामलीला का हिस्सा बनने की इच्छा जताते हुए कहा, “अगली बार हमें भी रामलीला में भूमिका निभाने का मौका दीजिए, और हम उसे पूरी लगन से निभाएंगे।” उनके इस अनुरोध पर कमेटी के पदाधिकारियों ने हंसी-खुशी जवाब देते हुए कहा कि अगली बार उनके लिए सम्मानजनक भूमिका जरूर तैयार की जाएगी।

दिल्ली की यह रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि भारतीय टेलीविजन के कलाकारों और दर्शकों के बीच एक सांस्कृतिक सेतु भी बन चुकी है। पुरानी दिल्ली की जलेबियों के साथ रामलीला की रंगीनियों ने इस मौके को और भी खास बना दिया।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button