Ghaziabad

डीपीएस गाज़ियाबाद की छात्रा सुहानी कंसल का जर्मनी स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए चयन

गाजियाबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल, मेरठ रोड की कक्षा 10-ए की छात्रा सुहानी कंसल का चयन प्रतिष्ठित “डॉएचलैंड प्लस स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026” के लिए हुआ है। यह एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है, जिसमें इस वर्ष पूरे भारत से केवल 12 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

यह कार्यक्रम जर्मन संघीय विदेश मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है तथा पैडागोगिशर आउस्टाउशडिएंस्ट (PAD) के माध्यम से संचालित होता है। सुहानी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस उपलब्धि को हासिल किया है।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुहानी 11 जून से 30 जून 2026 तक जर्मनी के ब्रेमरहाफेन स्थित लॉयड जिम्नेज़ियम में अध्ययन करेंगी। इस दौरान उन्हें बर्लिन का शैक्षणिक भ्रमण करने का अवसर भी मिलेगा।

यह स्कॉलरशिप जर्मन भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें अंतर-सांस्कृतिक समझ विकसित करने और वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति वासन एवं जर्मन भाषा शिक्षिका श्रीमती अर्चना शर्मा ने सुहानी कंसल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रशासन का कहना है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाज़ियाबाद अपने विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button