गाजियाबाद पहुंचे राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड्स ने किया स्वागत

- दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
गाजियाबाद, 12 जून। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड्स एवं सिविल डिफेंस विभाग के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति के गाजियाबाद आगमन पर सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड्स विभाग द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों एवं वार्डनों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार 11 जून को मंत्री धर्मवीर प्रजापति के गाजियाबाद पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस गाजियाबाद के चीफ वार्डन ललित जायसवाल, उपनियंत्रक अनुराधा सिंह, सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह, डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल तथा स्टाफ ऑफिसर चैतन्य जैन ने मंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद 12 जून की सुबह राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने जनपद स्थित प्राचीन भगवान दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।
इसके उपरांतराज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अग्रसेन बाजार स्थित प्राचीन सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी को चोला अर्पित किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।


कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड्स के अधिकारियों और वार्डनों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन रवि अग्रवाल, घटना नियंत्रण अधिकारी विनोद वर्मा, पोस्ट वार्डन अमित गर्ग, सौरभ सक्सेना, सुरेन्द्र कुमार, डिप्टी पोस्ट वार्डन सौरव मित्तल एवं सुनील कंसल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त होमगार्ड्स के जवान अशोक कुमार, प्रतिम सिंह, मनोज कुमार, श्याम सुंदर एवं राजेश कुमार सहित अन्य जवानों ने भी कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने में सहयोग दिया।
मंत्री के आगमन को लेकर विभागीय अधिकारियों, वार्डनों और जवानों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


