Ghaziabad

पुलिस प्रशासन के विरोध में यति सन्यासी सड़क पर बैठे, आत्मबलिदान की चेतावनी दी

गाजियाबाद: गाजियाबाद में, अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के लिए जेड प्लस सुरक्षा मांग रहे आमरण अनशनरत यति सन्यासी पुलिस प्रशासन के विरोध में जिला मुख्यालय के सामने वाली सड़क पर आमरण अनशन पर बैठ गए।

रात को, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज और अनिल यादव से बातचीत करके ठंड और खतरे की दुहाई देकर यति सन्यासियों को सुबह तक के लिए उठा दिया था। अपने गुरु की बात मानकर यति सन्यासी रात भर के लिए शिवशक्ति धाम डासना चले गए थे, लेकिन यति सन्यासी ने बताया की उनके जाते ही पुलिस ने उनका टेंट उखाड़कर कहीं फेंक दिया। जब सुबह धरना स्थल पहुंचे सन्यासियों ने यह देखा तो उन्होंने आत्मबलिदान का निर्णय लेते हुए सड़क पर बैठने का निश्चय किया।

अपने शिष्यों की दुर्गति से परेशान महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने अब स्वयं सड़क पर उतरने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अब वे योगी जी से ही पूछेंगे कि किस हैसियत से उन्होंने हमारे विरोध प्रदर्शन के अधिकार को छीन लिया है।यति सन्यासी का कहना है कि उन्हें जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत है क्योंकि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा में लापरवाही कर रहा है।

यति सन्यासी के इस विरोध प्रदर्शन से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button